यह सेतुबंध! FROM SOCIAL MEDIA

अरुणेश मिश्र

ARUNESH MISHRA

यह सेतुबंध !

किस मेधावी अभियंता ने

कर सुरुचिपूर्ण इसका प्रबंध ।

बतला दी तीनो लोकों में

भगवान राम की ही सुगंध ।

यह सेतुबंध !

यह सेतु जोड़ता नदियों से

सागर इससे जुड़ जाते हैं

भूले भटके जो लोग भ्रमित

वह सेतु ओर मुड़ जाते हैं ।

यह सेतु जगत में भिन्न भिन्न

जुड़कर हो जाते हैं अभिन्न

मानवता का है सेतु यहां

है परहित का चिर सेतु यहां

सद्भाव , विनय के सेतु अमर

जो नहीं चाहते कभी समर ।

वे क्या समझें जो रहे अंध

यह सेतुबंध !

रचनाकार- अरुणेश मिश्र,  सुप्रसिद्ध साहित्यकार , पूर्व प्रधानाचार्य , सीतापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *