सुनो ध्यान से तुम आ जाओ

सुनो ध्यान से तुम आ जाओimage source meta ai

मोबाइल से चैट न करना


अरुणेश मिश्र

where are you flowing

कौन जानता दर्द किसी का

क्या लेना क्या देना है ?

कैसे किसका जीवन चलता

कैसा साग चबेना है ?

कितने दिन से यहां अकेली

प्रियतम कब तुम आओगे ।

जब आओगे घर आंगन सब

हरा भरा ही पाओगे ।

मोबाइल से चैट न करना

सीधे घर ही आ जाना ।

ताजा ही घी दूध मिलेगा

गरम गरम खाना खाना ।

लछिमिनिया रामेसर के संग

बिना बताए चली गयी ।

और किसनुआ ले आया है

दूर देस से नयी नयी ।

सुनो ध्यान से तुम आ जाओ

तीन महीना बीत गए ।

बच्चों के स्कूल खुल गए

फीस नही , हम रीत गए ।

रचनाकार -हिंदी के प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं और सीतापुर इंटर कालेज के पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *