एक शांति के लिएimage source meta AI

एक शांति के लिए

अरुणेश मिश्र 

where are you flowing

एक शांति के लिए आदमी

क्या क्या करता है  ?

किसी रूपसी के आंचल की

छांव खोजता है ।

वन प्रान्तर में घूम घूम कर 

पांव खोजता है ।

कभी योग में कभी भोग में

इधर उधर भ्रमता ।

अवसर पाकर के नियोग में

सप्रयास रमता ।

रूप , रंग , रस के पीछे

जीवन भर मरता है !

एक शांति के लिए आदमी 

क्या क्या करता है ?

सत्य बोलता शांति के लिए 

झूठ बोलता है ।

कभी रहस्य छिपाता भी है

कभी खोलता है ।

पद , कुर्सी से शांति मिलेगी

तेल लगाता है ।

आगे पीछे दौड़ लगाकर

कुछ मिल जाता है ।

अपना मन कबिरा का वंशज

लिए अमरता है !

एक शांति के लिए आदमी

क्या क्या करता है ?

रचनाकार हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं और सीतापुर इंटर कालेज के पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं .

ReplyForwardAdd reaction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *