टी 20 वर्ल्ड कप टूटा आस्ट्रेलिया का सपना, सुपर 8 से पहले ही सफर हुआ खत्म जानें इसके पीछे की कहानी 

world cup T 20 match

टीम कहानीतक—क्रिकेट जगत के एक बड़े उलटफेर में इस बार आस्ट्रेलिया का टी 20 वर्ल्ड कप जीतने  सपना चखनाचूर हो गया, बारिश के कारण जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच रद्द होते ही आस्ट्रेलिया की रही- सही उम्मीद पर पानी फिर गया , ग्रुप स्टेज के मैच से ही आस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम का बाहर हो जाना कोई आम कहानी नहीं है, क्रिकेट जगत के लिए यह बड़ा उलटफेर है ,विश्व कप के सुपर 8 में कभी जगह न बना सकने वाला जिम्बाब्वे इस बार के टी 20 वर्ल्ड कप में  सिर्फ अपनी जगह ही पक्की नहीं कर चुका है अपितु 26 फरवरी को भारतीय क्रिकेट  टीम से भिड़ने के लिए भी अपनी तैयारियों में जुट गया है, 16 फरवरी को श्रीलंका के साथ मैच में भी आस्ट्रेलिया को ही हार का सामना करना पड़ा था.ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे  सुपर 8 में अपनी – अपनी जगह पक्की कर चुके हैं

यह भी रहा कारण – 

आस्ट्रेलिया की  बल्लेबाजी बात करें या गेंदबाजी की यह टीम दोनों तरह से काफी मजबूत मानी जाती है , माना जाता है कि टीम के दो प्रमुख गेंदबाज  पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का चोट के कारण टीम का हिस्सा न बन पाने से गेंदबाजी का खेमा कमजोर रह गया , 

अति आत्मविश्वास का हश्र और ट्राफी का अपमान

भारत बनाम आस्ट्रेलिया एक दिवसीय विश्वकप के फाइनल मैच में पूर्व चैंपियन  रह चुकी आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी का ट्राफी पर पैर रखना खेल प्रेमियों की भावनाओं का अपमान है , 

खेल में हार और जीत सिक्के के दो पहलू हैं इसलिए  इसमें जीत हासिल करने वाली टीम को सदैव खेल प्रेमियों की भावना का सम्मान बनाए रखने की कोशिश करना चाहिए, क्योंकि कोई खिलाड़ी महान तभी बन सकता है जबकि जनता उसे पसंद करे  और जनता सिर्फ खिलाड़ी के खेल प्रदर्शन का आकलन करके ही उसे पसंद और न पसंद नहीं करती है बल्कि उसका व्यवहार भी उसके खेल का हिस्सा होता है जिसे जनता अधिकाधिक पसंद करती है. 

आस्ट्रेलिया एक बेहतरीन क्रिकेट टीम है इसलिए उसे खेल में बने रहने के लिए अपने उत्साह और संयम के मध्य सामंजस्य बनाकर आगे बहुत अच्छी क्रिकेट खेलने पर जोर देना चाहिए.

हार और जीत का फर्क  मन में न रख. 

सोच ए कि कितने बदनसीब खेल का हिस्सा न रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *