
14 अक्टूबर – विश्व मानक दिवस
विश्व मानक दिवस थीम 2021 – सत्तत विकास लक्ष्यों के लिए , मानक बेहतर भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण (our shared vision for a better world)
अंतरराष्ट्रीय या विश्व मानक दिवस 2021 की शुभकामनाएं। विश्व मानक दिवस प्रत्येक वर्ष 14 अक्टूबर को ही एक नए थीम के साथ मनाया जाता है।मानक के कारण ही अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय व्यापार चक्का तेजी से चल रहा है। विश्व मानक दिवस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन हजारों विशेषज्ञ को सम्मान किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन (ISO) , इलेक्ट्रॉनिकस कमीशन (IEC) , अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) , यूनियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर संस्थान तथा इंटरनेट इंजिनियरिंग टास्क फोर्स के सदस्यों के द्वारा ही विशेष तौर पर विश्व मानव दिवस मनाया जाता है। यह विश्व भर के विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों को सम्मान देने के साधनों को दर्शाता है। जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के रूप में जारी किए गए तकनीकी समझौते को सुरक्षा से विकसित करते हैं।
मानक – आसान भाषा में :
मानक एक देवरा को कहा जा सकता है जिसमें सभी प्रकार के वस्तुओं का आंकड़ा तैयार होता है जैसा कि एक आकार का ही अलग अलग प्रोडक्ट जैसे किसी भी कम्पनी के बल्ब को किसी भी कम्पनी के होल्डर में लगा सकते है , आप किसी भी कंपनी के पार्ट पुर्जा को किसी भी कम्पनी के पार्ट पुर्जा में इस्तेमाल किया जा सकता है समान स्थिति में , स्मार्टफोन का पार्ट अलग अलग देशों में बनता है। यह सब मानक के द्वारा ही आसान होता है।कोई भी बोलता है की मेरा कंपनी ISO से मान्यता है अर्थात वह अंतरराष्ट्रीय मानक संस्थान से जुड़ा है।
विश्व मानक की शुरुआत:
विश्व मानक का सबसे पहले 14 अक्टूबर 1946 को लंदन में 25 सदस्य अलग-अलग देशों की टीम का बैठक हुआ। उसके एक साल बाद 1947 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानक को घोषित किया गया। 14 अक्टूबर 1970 को विश्व मानक दिवस पहली बार मनाई गई , उसके बाद से प्रत्येक वर्ष 14 अक्टूबर को मनाए जाने लगा ।
भारत में भारतीय मानक संस्थान (ISI) नामक संगठन की स्थापना 6 जनवरी 1947 को की गई। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) भारतीय संसद द्वारा पारित के बाद 1 अप्रैल 1987 को लाया गया।
विश्व मानक दिवस महत्व:
यह विश्व भर में तकनीकी से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करने के लिए विश्व मानक दिवस का आयोजन किया जाता है। यह विश्व स्तर पर स्वीकार्य मानकों को बनाने में योगदान देते हैं , यह सभी एक आधुनिक मानकों के साथ दुनिया का डेवलपमेंट तथा देश के प्रत्येक शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए काम करते हैं इसीलिए इन्हीं सभी के लिए 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है।
विश्व मानक दिवस थीम 2021
प्रत्येक वर्ष विश्व मानक संगठन एक नई थीम के साथ काम करती है इस साल 2021 का थीम है- सत्तत विकास लक्ष्यों के लिए , मानक बेहतर भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण (our shared vision for a better world)