
29 दिसंबर का इतिहास (29 December History) बहुत ही है खास! तभी तो किया गया इतिहास के किताबो में दर्ज़. तो आज़ उसी इतिहास के किताबो की पन्नो को खोलेंगे जिसमे 29 दिसंबर की इतिहास , प्रमुख घटनाएं उल्लेखित है. यदि आप सामान्य ज्ञान की शक्ति बढ़ाना चाहते है तो आप सभी प्रत्येक दिन की हुई घटनाओं को पढ़िए. यकीं मानिये आपका समान्य ज्ञान (General knowledge) पर पकड़ बन जायेगी. 29 दिसंबर वर्ष की दिन संख्या 363वां है , यदि वर्ष लीप ईयर हो तो दिन संख्या 364वां होगा.

29 दिसंबर को हुई प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्म – Famous persons born on December 29
- 1844 – वोमेश चन्द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे.
- 1881 – गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी , सुप्रसिद्ध साहित्यकार.
- 1884 – डब्ल्यू सी बनर्जी , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष, कलकत्ता(अब कोलकाता) उच्च न्यायालय के प्रमुख वक़ील.
- 1904 – कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा , कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक.
- 1917 – रामानन्द सागर , प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता.
- 1942- राजेश खन्ना, हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता.
- 1944 – वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह , नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता.
- 1948 – सुधीश पचौरी , प्रसिद्ध आलोचक, प्रमुख मीडिया विश्लेषक, साहित्यकार, स्तंभकार और वरिष्ठ मीडिया समीक्षक.
29 दिसम्बर को हुई प्रसिद्ध व्यक्तियों का निधन – Famous persons death on December 29
- 1927 – हकीम अजमल ख़ाँ , राष्ट्रीय विचारधारा के समर्थक और यूनानी पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक.
- 1967 – ओंकारनाथ ठाकुर , प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक..
- 2003 – शिवराज रामशरण – सुप्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक.
- 2008 – मंजीत बावा- प्रसिद्ध चित्रकार.
- 2019 – स्वामी विश्वेशतीर्थ – हिन्दू संत और पेजावर मठ के प्रमुख थे.
29 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रमुख दिवस समारोह – Events on December 29
Nill
जरूर पढ़े: सुमित्रानंदन पंत की जीवनी !!
जरूर पढ़े: हरिवंशराय बच्चन जी की जीवनी !!
29 दिसंबर की महत्वपूर्ण एतिहासिक घटनाएं – 29 December History in Hindi
- 1170 – कैंटरबरी के आर्कबिशप थॉमस बेकेट इंग्लैंड के हेनरी द्वितीय के चार शूरवीरों द्वारा अपने स्वयं के कैथेड्रल में मारे गए थे.
- 1530 – मुग़ल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना.
- 1778 – ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर क़ब्ज़ा किया.
- 1845 – टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना.
- 1911 – सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया.
- 1922 – नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया.
- 1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया.
जरुर पढ़िए 👉🏾 बैकुण्ठ शुक्ला : गद्दार फणीन्द्र घोष को मौत की नींद सुलाने वाले क्रांतिकारी !!
- 1972 – कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ.
- 1975 – ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू हुआ.
- 1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुम्बई) में खुला.
- 1978 – स्पेन में संविधान प्रभाव में आया.
- 1983 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये.
- 1984 – कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था. इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी.
- 1985 – श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की.
- 1988 – ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ.
- 1989 – वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये.
- 1998 – विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन.
- 2002 – पाकिस्तान पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति मिला.
- 2006 – चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया.
- 2012 – पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये.