
17 दिसंबर का इतिहास (17 December History) बहुत ही है खास! तभी तो किया गया इतिहास के किताबो में दर्ज़। तो आज़ उसी इतिहास के किताबो की पन्नो को खोलेंगे जिसमे 17 दिसंबर की इतिहास , प्रमुख घटनाएं उल्लेखित है। यदि आप सामान्य ज्ञान की शक्ति बड़ाना चाहते है तो आप सभी प्रत्येक दिन की हुई घटनाओं को पढ़िए। यकीं मानिये आपका समान्य ज्ञान (General knowledge) पर पकड़ बन जायेगी। 17 दिसंबर वर्ष की दिन संख्या 351वां है , यदि वर्ष लीप ईयर हो तो दिन संख्या 352वां होगा।
17 दिसंबर को हुई प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्म – Famous persons born on December 23
- 1556 – रहीम , अकबर के दरबार की मशहूर कवि।
- 1869 – सखाराम गणेश देउस्कर , भारतीय सुप्रसिद्ध पत्रकार एवं क्रांतिकारी लेखक।
- 1903 – लक्ष्मी नारायण मिश्र , हिंदी के सुप्रसिद्ध नाटककार।
- 1905 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह , भारत का पहला कार्यवाहक राष्ट्रपती एवम प्रथम मुस्लिम मुख्य न्यायधीश।
- 1920 – हरीदेव जोशी , राजस्थान के पूर्व 7वाँ मुख्यमंत्री।
- 1930 – वाहेंगबाम निपामचा सिंह , मणिपुर के भूतपूर्व 9वाँ मुख्यमंत्री।
- 1955 – जगदीश शेट्टार , कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1972 – जॉन अब्राहम , मशहूर भारतीय फिल्म अभिनेता।
- 1994 – ललित शुक्ला , भारतीय लेखक एवम विचारक।
17 दिसंबर को हुई प्रसिद्ध व्यक्तियों का निधन – Famous persons passed away on December 17
- 1645 – नूरजहां , मुगलिया सल्तनत के सम्राट जहांगीर की अर्धांगनी।
- 1927 – राजेंद्रनाथ लाहिड़ी , भारतीय सुप्रसिद्ध अमर शहीद क्रांतिकारियों में से एक।
- 1959 – भोगराजू पट्टाभि सीतारमैया , सुप्रसिद्ध गांधीवादी पत्रकार एवं स्वतंत्रा सेनानी।
- 2019 – श्रीराम लागू , भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार।
- 2020 – इकबाल अहमद खान , दिल्ली घराने की सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गीतकार।
- 2020 – सत्यदेव सिंह , बीजेपी का सुप्रसिद्ध राजनेता।
17 दिसंबर को मनाई जाने वाली प्रमुख दिवस – Events on December 17
- राष्ट्रीय पेंशन दिवस।
👉🏾नगालैंड हिंसा: क्या है 70 साल से चल रहे सशस्त्र आंदोलन का इतिहास?
17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं – 17 December History
- 1398 – मंगोल सम्राट तैमूर लंग द्वारा दिल्ली पर कब्जा किया गया था।
- 1715 – सिखो के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुगलों के समक्ष आत्मसमर्पण किए।
- 1777 – फ्रांस द्वारा अमेरिका स्वतंत्रा को मान्यता प्रदान किया गया।
- 1779 – मराठों एवं पुर्तगालियों के मध्य लंबे संघर्षोंप्रांत मराठा सरकार द्वारा मित्रता सुनिश्चित करने के उपलक्ष्य में इस प्रदेश के कुछ गावो के 12000 रुपयों का राजस्व पुर्तगालियों को सौप दिया गया।
- 1803 – ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा उड़ीसा के क्षेत्रों पर कब्जा किया गया।
- 1902 – मारकोनी जो इटली के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक है उन्हीं के द्वारा पहला रेडियो स्टेशन बनाया गया।
- 1907 – उग्यें वांगचुक भूटान के पहला वंशानुगत राजा बने।
- 1914 – तुर्की अधिकारियों द्वारा यहूदियों को तेल अवीव से खदेड़ दिया गया।
- 1914 – ऑस्ट्रिया के सेना द्वारा पोलैंड के लिमानोव में रूसी सेना को पराजित किया गया।
- 1925 – तत्कालीन सोवियत संघ एवं तुर्की के मध्य एक दूसरे पर हमला न करने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- 1929 – महान् भारतीय क्रान्तिकारी भगत सिंह एवं राजगुरु ने अंग्रेजी पुलिस अधिकारी साडर्स को गोली मारी।
- 1931 – भारतीय प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालानोविस का सपना साकार हुआ। कोलकाता में ”भारतीय सांख्यिकी संस्थान” की स्थापना हुई।
- 1940 – महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन को स्थगित किया।
- 1971 – भारत-पाक युद्ध समाप्त हुआ।
- 1996 – नेशनल फुटबॉल लीग की शुरुआत हुई।
- 2002 – तुर्की ने काश्मीर मुद्दा पर भारत का समर्थन किया।
- 2008 – शिला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 2009 – लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज डैनी f2 के डूबने से लगभग 40 लोगो तथा 28000 पशुओं की मौत हो गई।